जमुई: 27 जनवरी को लगेगा जिला स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला
Jamui, Jamui | Jan 23, 2026 युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग तथा जिला नियोजनालय के संयुक्त तत्वावधान में 27 जनवरी को संयुक्त श्रम भवन परिसर स्थित मैदान में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जाएगा। इस आशय की जानकारी शुक्रवार 5 बजे जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने दी।