जमुई: रतनपुर चौक के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित हाईवा सीमेंट और चाय की दुकान में घुसा, दुकान ध्वस्त, लोग बाल-बाल बचे
Jamui, Jamui | Jan 23, 2026 रतनपुर चौक के पास तेज रफ्तार हाईवा वाहन सीमेंट और चाय की दुकान में घुस गई। जिससे दोनों दुकानें ध्वस्त हो गई। इस दुर्घटना में सभी लोग बाल- बाल बच गए। दुर्घटना के बाद एक हाईवा के चालक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की बातें सामने आई है, जबकि दूसरे हाईवा पर सवार चालक और उपचालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना का वीडियो शुक्रवार की दोपहर 1:00 सामने आई है।