गया टाउन सीडी ब्लॉक: ऑपरेशन मुस्कान: गया पुलिस ने ₹34.50 लाख के 107 गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर धारकों को सौंपे
गया पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम, चोरी और खोए हुए 107 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की कुल अनुमानित कीमत 34 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।एसएसपी सुशील कुमार ने शुक्रवार की दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत लगातार कार्रवाई कर बरामद किया गया।