जहानाबाद: जहानाबाद में मां-बेटे ने किया एक साथ रक्तदान, 25 यूनिट ब्लड हुआ संग्रह, लोगों ने की सराहना
जहानाबाद में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर रेड क्रॉस भवन में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान मां-बेटे ने एक साथ रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया, जिसकी लोगों ने शुक्रवार शाम करीब 7 बजे तक भी खूब सराहना की।