महोबा: लौड़ी तिगैला सुभाष नगर निवासी कक्षा 9वीं की छात्रा की फांसी लगाने से हुई मौत, परिवार में मचा हड़कंप
Mahoba, Mahoba | Apr 30, 2026 महोबा के लोड़ी तिगैला सुभाषनगर निवासी जीजीआईसी में कक्षा नौ में पढ़ने वाली कु. शिवानी पुत्री सोनू ने बीती शाम सूना घर पाकर अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों की निगाह पड़ी तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं पुलिस ने आज पोस्टमार्टम कराया है।