बारां: कोटा रोड पर राधाकृष्ण हॉस्पिटल के पास बाइक चोरी की वारदात, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Baran, Baran | Apr 9, 2026 कोटा रोड राधा कृष्णा हॉस्पिटल के पास से गुरूवार को दिनदहाड़े बाइक चोरी हो गई। बारां शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। राधा कृष्णा हॉस्पिटल के पास से हीरो स्प्लेंडर सिल्वर चोरी हो गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें एक संदिग्ध युवक बाइक लेकर फरार होता दिखाई दे रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।