सदर: हत्या के प्रयास में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, लाइसेंसी रिवॉल्वर व कारतूस बरामद
Sadar, Lucknow | Jul 28, 2026 लखनऊ के कैसरबाग थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसीपी कैसरबाग नवरत्न गौतम और इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से एक लाइसेंसी .32 बोर रिवॉल्वर, एक खोखा कारतूस और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घटना में घायल युवक का इलाज जारी है।