भीलवाड़ा: आखातीज के अबूझ सावे पर गैस सिलेंडर बनी चुनौती, रोजाना 50-60 आवेदन, शादी कार्ड के साथ रसद विभाग में करना पड़ रहा आवेदन
आखातीज का अबूझ सावा 19 अप्रैल को पड़ रहा है और इस पूरे माह में विवाह के कुल 9 शुभ मुहूर्त हैं। ऐसे में शादी-ब्याह, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक आयोजनों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। स्थिति यह है कि अब रिश्तेदारों को न्योता देने से पहले ही जिला रसद अधिकारी को आवेदन करना जरूरी हो गया है।