खड़गपुर: शामपुर के समीप बाइक व ई -रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर, एक गंभीर रूप से घायल रेफर
हवेली खड़गपुर बरियारपुर मुख्य मार्ग के एन एच 333 के शामपुर थाना के समीप ई रिक्शा व बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने शामपुर पुलिस को शामपुर पुलिस घायल को उठाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया।