खड़गपुर: सिंह पेट्रोल पंप खड़गपुर के समीप दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में 3 लोग गंभीर रूप से घायल, 2 रेफर
गुरुवार की देर शाम खड़गपुर-तारापुर मुख्य मार्ग स्थित सिंह पेट्रोल पंप के समीप दो बाइक के आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दोनों बाइक पर सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया. सभी घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया है .जहां चिकित्सक डॉ प्रदीप कुमार ने दो युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया