खड़गपुर: गौरव डीह महादलित टोला में श्रम कार्ड बनाने हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन, 6 लोगों को मिला श्रम कार्ड
केशौली पंचायत अंतर्गत गौरव डीह महादली टोला में शुक्रवार को श्रम कार्ड बनाने हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया मुरारी मोहन मुकुंद ने की जबकि संचालन श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी निलेश कुमार ने किया। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रम अधीक्षक मुंगेर सत्य प्रकाश विशेष रूप से उपस्थित रहे।