विदिशा नगर: पीतलमिल शराब दुकान के पास मुर्गा-दारू पार्टी में ₹200 के लिए 2 दोस्तों में विवाद, डंडे चले, अस्पताल में भर्ती
पीतलमिल शराब दुकान के पास कुछ युवको की दारू-मुर्गा की पार्टी की तैयारी की जा रही थी इसी दौरान ₹200 के लेनदेन को लेकर दो युवको मे मारपीट शुरू हो गई। दोनो ओर से लाठी और लोहे की राॅड से एक दूसरे पर हमला किया गया। एक युवक का दाहिना हाथ फैक्चर हो गया, जबकि दूसरे युवक के शरीर पर कई जगहों पर चोटो के निशान है, साथ ही सिर में भी चोट है,जिलाअस्पताल मे भर्ती कराया।