शामली: झिंझाना पुलिस ने चुनावी रंजिश के चलते रचे गए षडयंत्र का पर्दाफाश किया, एक आरोपी गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Apr 17, 2026 शुक्रवार शाम 5 बजे झिंझाना थाने से बताया कि गत 27 सितंबर को औदरी गांव निवासी सरवर ने कुछ लोगों पर मामा वासिद को गोली मारकर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच पड़ताल में सामने आया कि शिकायकर्ता पक्ष ने चुनावी रंजिश के चलते दूसरों को फंसाने के लिए स्वयं घटना कारित की। घटना में वांछित ख्वाजपुरा निवासी वासिद को 1 तमंचे व 1 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।