बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 31 दिसंबर, बुधवार दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर जिले के सभी बैंक और एटीएम परिसरों में पुलिस की सख्त निगरानी की जा रही है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैंक और एटीएम में आने-जाने वाले सभी संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।