कालपी: कालपी नगर क्षेत्र में भारत की जनगणना 2027 का प्रथम चरण का कार्य शुरू, 22 से 30 जून तक चलेगा जनगणना का कार्य
Kalpi, Jalaun | May 21, 2026 कालपी नगर के 25 वार्डों में 22 मई से जनगणना कार्य शुरू होकर 30 जून तक चलेगा, नगर पालिका परिषद की देखरेख में 99 ब्लॉकों में फील्ड सर्वे कराया जाएगा, जिसमें कर्मचारी घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे, वही गुरुवार दोपहर 3 बजे अधिशासी अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि सर्वे टीम को सही जानकारी दें और सहयोग करें, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सही परिवारों तक पहुंच सके।