मुरैना नगर: भटपुरा के पास पेपर देकर घर जा रहे बाइक सवार युवक को दूसरे बाइक सवार ने मारी टक्कर, उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती
जोरा थाना क्षेत्र के भटपुरा के पास एक बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें युवा घायल हो गया ।बताया जाता है कि ग्वालियर पेपर देने के बाद वापस अपने गांव टोमा के लिए जा रहा था, तभी दूसरे बाइक सवार ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी, जिसमें युवा घायल हो गया। जिसको उपचार के बाद भर्ती कर दिया है।