जगदलपुर: शहीद पार्क में मॉर्निंग वॉक करने पहुंचे बस्तर सांसद महेश कश्यप, नागरिकों की मांग पर सुधारने के दिए निर्देश
आज सुबह जगदलपुर स्थित शहीद पार्क में मॉर्निंग वॉक के दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप ने शहर के गणमान्य नागरिकों एवं नियमित भ्रमणकर्ताओं से संवाद किया । इस दौरान नागरिकों द्वारा पार्क में मूलभूत सुविधाओं के विकास की मांग की गई ।जिस पर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने तत्काल नगर निगम के संबंधित अभियंता को व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश।