नागौद: पतौरा गांव पहुंचे पूर्व मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह को दी श्रद्धांजलि
Nagod, Satna | Oct 13, 2026 नागौद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह दाऊ साहब के दुखद निधन की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। नर्मदा जल के मुद्दे पर आवाज उठाने वाले दाऊ साहब को श्रद्धांजलि देने के लिए नागौद विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे रीवा संभाग से लोग उनके गृह ग्राम पतौरा पहुंच रहे हैं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है।