कर्वी: भरतकूप के रौली के पास सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
भरतकूप के रौली के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुए 30 वर्षीय युवक विकास पुत्र ओमप्रकाश द्विवेदी नि० सुदिनपुर की बीते बुधवार की शाम को इलाज के दौरान मौतहो गई। बीती 4 फरवरी 2026 को विकास की ऑटो रौली के पास पेड़ से टकरा गई थी जिससे वह घायल हो गया था,जिसका इलाज चल रहा था। वहीं पुलिस ने शव का आज गुरुवार की दोपहर 1 बजे जिला मुख्यालय मे पीएम कराया है।