गिरिडीह: पंचायत सचिवालय, तेलोडीह में सम्मान समारोह आयोजित कर मुखिया शब्बीर आलम को किया सम्मानित
पंचायत सचिवालय, तेलोडीह में शनिवार को 11 बजे सम्मान समारोह आयोजित कर मुखिया शब्बीर आलम को सम्मानित किया गया। स्वच्छता और बेहतर प्रबंधन के दम पर तेलोडीह पंचायत ने राज्य स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। इस बड़ी उपलब्धि के बाद शनिवार को पंचायत सचिवालय, तेलोडीह में आयोजित सम्मान समारोह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।