डुमरांव: परमानपुर गांव में चोरी के 5 क्विंटल गेहूं के साथ तीन चोर और माल खपाने वाला दुकानदार गिरफ्तार
Dumraon, Buxar | May 2, 2026 कोरानसराय थाना क्षेत्र में चोरी की एक घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए चार आरोपियों को शनिवार की दोपहर 1 बजे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में तीन चोर और चोरी का गेहूं खरीदने वाला एक दुकानदार शामिल है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए 10 बोरा गेहूं (करीब 5 क्विंटल) भी बरामद कर लिया है।