पीजी कॉलेज पिपरिया में युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेला आयोजित, 214 युवाओं को मिला लाभ
कलेक्टर नर्मदापुरम श्री आशीष वशिष्ठ के निर्देश पर जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय नर्मदापुरम द्वारा बुधवार को शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिपरिया में युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया।
मेले में वर्धमान, फोर्स मोटर्स, एलआईसी, पुखराज, पुष्कल, रिलायंस, मणिपाल, सागर मैन्युफैक्चरिंग, एमआईसी, एसआईसी सिक्योरिटी गार्ड, फ्रीडम अकादमी, हाईटेक किसान सहित कंपनियों ने स्टॉल लगाए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती पूजन से हुआ।
कार्यक्रम में सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, नगरपालिका अध्यक्ष नीना नवनीत नागपाल, जनपद उपाध्यक्ष कुसुमलता पटेल, विधानसभा प्रभारी नवनीत नागपाल, पूर्व छात्र एवं व्यवसायी सुनील गुप्ता, पार्षद नीरज गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
रोजगार मेला में सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने युवाओं से इच्छाशक्ति बढ़ाने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर उद्यम स्थापित करने का आह्वान किया। नगरपालिका अध्यक्ष ने स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया, वहीं विधानसभा प्रभारी नवनीत नागपाल ने युवाओं से नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनने की अपील की।
जिला रोजगार कार्यालय के प्लेसमेंट ऑफिसर धर्मेश तिवारी के नेतृत्व में मेले की व्यवस्था की गई। महाविद्यालय प्राचार्य ने आभार व्यक्त किया और डॉ. अनीता सेन ने मंच संचालन किया।
मेले में 416 छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया। 10 कंपनियों और 6 शासकीय विभागों ने स्टॉल लगाए। जनप्रतिनिधियों द्वारा 1 लाख 10 हजार रुपये के ऋण वितरित किए गए। कंपनियों द्वारा 208 युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया और स्वरोजगार योजना में 6 को लाभ मिला। कुल 214 छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किया गया। साथ ही 130 विद्यार्थियों को कैरियर मार्गदर्शन दिया गया।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh Department of Higher Education, Madhya Pradesh