गोला तहसील क्षेत्र के अंतर्गत शारदा नदी का कटान थमने का नाम ले रहा है। इस बीच बेलहा सिकटिहा गांव के समीप शारदा नदी कटान कर रही है। कटान की चपेट में आने वाले ग्रामीणों ने मकान तोड़ना शुरू कर दिया है। कहीं ग्रामीणों के मकान तो शारदा नदी में समा चुके हैं। लगातार क्षेत्रीय लेखपाल अमन सत्यार्थी कटान क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं और सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं।