पटना ग्रामीण: छज्जू बाग स्थित डीएम कार्यालय में जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन, ग्लोबल वार्मिंग पर हुई चर्चा
पटना के छज्जू बाग स्थित डीएम कार्यालय में मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार सरकार के तत्वाधान में जिला प्रशासन पटना के द्वारा जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन किया गया। मौके पर अधिकारियों ने जल एवं हरियाली के बिना जीवन असंभव है विषय पर चर्चा की।