बांगरमऊ: बांगरमऊ सीएचसी में सफल ऑपरेशन से जुड़वा बच्चों का जन्म, मां और नवजात स्वस्थ, परिजनों ने डॉक्टरों का किया धन्यवाद
उन्नाव के बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार शाम 6 बजे एक महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। मियागंज निवासी शिवसिंह अपनी पत्नी सनो को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी लेकर पहुंचे थे। महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने तत्काल सीजर ऑपरेशन का फैसला लिया। सर्जन डॉ. आफताब के नेतृत्व में चिकित्सा टीम ने सफल ऑपरेशन कर दोनों बच्चों का सुरक्षित जन्म कराय