सलोन: झाऊ गांव के पीड़ित की बेटी ने अपने भाई पर लगाए गंभीर आरोप, स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
18:9:2026 को 10:00 सुबह सलोन कोतवाली क्षेत्र के पूरे झाऊ गांव की पीड़िता मनीषा ने बताया कि जमीन के बंटवारे को लेकर उसके भाई ने उसके पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की बेटी ने सलोन कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार भी लगाई। लेकिन स्थानीय पुलिस द्वारा पीड़ित को न्याय नहीं मिल रहा।