जीरन: जीरन में सीआरपीएफ हवलदार वीरेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई विदाई
Jiran, Neemuch | Mar 22, 2025 जीरन के सीआरपीएफ रंगरूट प्रशिक्षण केंद्र में पदस्थ हवलदार वीरेंद्र सिंह चौहान का शनिवार को शाम 5 मुंबई में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सीआरपीएफ द्वारा उनका टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। शनिवार को तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर उनके गृहनगर जीरन पहुंचा। युवाओं ने तिरंगा लेकर अंतिम यात्रा निकाली।