लखीमपुर: बारिश के बाद केवलपुरवा का मुख्य मार्ग जलमग्न, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आवागमन में हो रही भारी परेशानी
लखीमपुर खीरी के ब्लॉक नकहा अंतर्गत ग्राम पंचायत अशोगापुर के गांव केवलपुरवा का मुख्य मार्ग बारिश के बाद जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। सड़क पर पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है फैसलाम के कारण कई बच्चे गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं।