पन्ना: ट्रॉली का टायर खुलने से बाइक हादसा, दवा लेकर लौट रहे दादी-पोते गंभीर घायल
Panna, Panna | Aug 17, 2026 दवा कराकर बाइक से घर लौट रहे दादी-पोते पर सामने से आती ट्रॉली का टायर खुलकर गिर गया। भीषण टक्कर में तारा निवासी 18 वर्षीय रवि करण और उनकी दादी संजली बहू गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से नाजुक हालत में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पन्ना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।