उजियारपुर: केस में गवाही देने के कारण राजकुमार महतो की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्नडा गांव में हुए राम शंकर आर्य के बेटे राजकुमार महतो की हत्या के मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है ।प्रथम दृष्टया मामला केस की गवाही देने से जुड़ा बताया जाता है। बताया जाता है कि केस में गवाही देने के कारण ही उसकी हत्या की गई है। वैसे पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।