बक्सर: पूर्व कांग्रेस विधायक ने सदर विधायक पर कसा तंज, बताया महामानव, बोले अली बाबा के 40 चोर में 30 उनके साथ घुम रहे
Buxar, Buxar | Jun 17, 2026 बक्सर में रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने सदर विधायक आनंद मिश्र पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विधायक के "अली बाबा और 40 चोर" वाले बयान का जवाब देते हुए कहा कि 40 चोरों में से 30 लोग तो स्वयं विधायक के साथ घूम रहे हैं।