फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमानत लेने वाले 3 आरोपियों को गांव मोडा चौराहे के पास से किया गिरफ्तार
फ़िरोज़ाबाद के थाना रसूलपुर टीम को फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर जमानत लेने वाले गिरोह का पर्दाफास किया है। पुलिस ने बीरेंद्र उर्फ़ बीके, विरपाल और यादराम को गांव मोडा चौराहे के पास अरेस्ट किया है। पुलिस की माने तों गिरफ्त में आये आरोपीयों पर कई केस दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया है।