देवबंद: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप, नाबालिग पीड़िता ने देवबंद कोतवाली में न्याय की गुहार लगाई
देवबंद कोतवाली पहुंची एक नाबालिग किशोरी ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी युवक लंबे समय से उसे शादी का भरोसा देकर बहला-फुसलाता रहा। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।