डलमऊ: वसूली को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने, पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया
गदागंज थाना क्षेत्र में वसूली को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने आ गए। बरारा में दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई, जिसके बाद सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने दोनों गुटों को थाने बुलाया। एक पक्ष ने दूसरे गुट पर क्षेत्र में आकर जबरन वसूली और धमकी देने का आरोप लगाया, जबकि दूसरे पक्ष ने भी गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत