आनंदपुरी: विश्व पर्यावरण दिवस पर गौशाला परिसर में वृक्षारोपण किया गया
आनंदपुरी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत द्वारकापुरी गौशाला, आनंदपुरी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन नाका आनंदपुरी के लालसिंह गरासिया, सहायक वनपाल एवं वन नाका शेरगढ़ प्रभारी गौतम लाल सरगड़ा के नेतृत्व में बरगद और नीम के पौधे रोपे गए।