टिब्बी: टिब्बी में एसडीएम कार्यालय के बाहर ग्राम प्रशासक पर जानलेवा हमला, लूट व तोड़फोड़ के आरोप में 6 नामजद
टिब्बी में उपखंड कार्यालय के बाहर कुलचंद्र ग्राम पंचायत प्रशासक विनोद जाट पर हुए जानलेवा हमले के मामले में टिब्बी पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घायल विनोद कुमार जाट ने पर्चा बयान में आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट,लूट व कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।