बुरहानपुर: जिला न्यायालय में लगी नेशनल लोक अदालत, समझौता योग्य मामलों का हुआ निपटारा, न्यायाधीशों ने पक्षकारों को पौधे बांटे
बुरहानपुर जिला न्यायालय में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। समझौता योग्य प्रकरणों में दोनों पक्षकारों के बीच राजीनामा होने पर पौधे देकर रवाना किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत लगी नेशनल लोक अदालत में पारिवारिक विवाद, बिजली, चेक बाउंस, बैंक प्रकरण सहित अन्य गंभीर मामलों में निराकरण हुआ। दोनों पक्षों ने राजीनामा किया गया।