बारां: बारां में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, सीसीटीवी फुटेज की मदद से दबोचा गया बदमाश
Baran, Baran | Apr 10, 2026 बारां स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में महिला थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चालान भी पेश कर दिया एसपी अभिषेक अंदासू ने बताया कि महिला थाना में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके अनुसार उसकी बेटी स्कूल से घर लौट रही थी तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने छेड़छाड़ की।