करछना: सुलमई गांव स्थित टोंस नदी में दो दिन पूर्व मिले महिला के शव की हुई शिनाख़्त
करछना क्षेत्र के सुलमई गांव स्थित टोंस नदी में बीते 10 फ़रवरी दिन शनिवार को एक महिला का शव देखा गया था। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने पहचान न होने की दशा में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार को मृतक महिला की पहचान औद्योगिक क्षेत्र के गोती निवासी वंदना पुत्री हृदय नारायण के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक एक सप्ताह पूर्व वह घर से निकली थी।