बीना: झांसी फाटक अंडरब्रिज के पास पाइपलाइन जोड़ने के कार्य की वजह से कई वार्डों में जलापूर्ति रही बाधित, कार्य हुआ पूरा
Bina, Sagar | May 24, 2025 नगर पालिका के द्वारा नगरीय क्षेत्र में जल सप्लाई की जाती है वहीं कुछ वार्डों में कम मात्रा में पानी आने की वजह से झांसी फटक अंडरब्रिज के पास पाइपलाइन को जोड़ने का काम किया जा रहा था। जिसके चलते नानक वार्ड, भगत सिंह वार्ड इंदिरा गांधी वार्ड, सुभाष वार्ड शिवाजी वार्ड एवं बिलगैया वार्ड में शनिवार को जल सप्लाई नहीं की गईं। रविवार से जल सप्ताह की जाएगी।