बीना: गांधी चौराहे के पास बेहोश मिले अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Bina, Sagar | May 23, 2025 गांधी चौराहे के पास अज्ञात व्यक्ति बेहोशी हालत में मिला था जिसको डायल 100 नंबर की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक की फोटो आसपास के थाना क्षेत्र भेजी जिससे मृतक की पहचान की जा सके लेकिन पुलिस के प्रयास के बावजूद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम के बाद कफन दफन कराया गया।