बीना: भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस अब प्रतिदिन चलेगी, बीना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी सुविधा
Bina, Sagar | May 24, 2025 भोपाल मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में भोपाल मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं मांग को ध्यान में रखते हुए ट्रेन सेवाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है जिसके चलते ग्वालियर भोपाल ग्वालियर एक्सप्रेस भोपाल इंटरसिटी की सेवाएं 5 दिन से बढ़कर प्रतिदिन किए जाने की घोषणा की गई है। जिससे यह ट्रेन अब 25 मई से प्रतिदिन चलाई जाएगी।