27.06.2026
फर्जी सीबीआई और पुलिस अधिकारी बनकर बुजुर्ग से 80 लाख की साइबर ठगी, पंचकूला पुलिस ने तीसरे आरोपी को तेलंगाना से किया गिरफ्तार
आरोपी के खिलाफ देश भर में साइबर ठगी से संबंधित 18 शिकायतें, बैंक खाते में 5 करोड़ 47 लाख रुपए का संदिग्ध साइबर फ्रॉड का लेनदेन मिला
पंचकूला/ 27 जून :-पंचकूला के सेक्टर 20 स्थित साइबर क्राइम थाना टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए डिजिटल अरेस्ट के जरिए बुजुर्ग से ठगी करने वाले गिरोह के तीसरे आरोपी रंजारला रामूलू को तेलंगाना से गिरफ्तार कर लिया है। इस शातिर आरोपी के बैंक खाते से देश भर में करीब 5 करोड़ 47 लाख रुपये का संदिग्ध साइबर फ्रॉड का लेन-देन मिला है और इसके खिलाफ पूरे देश में 18 शिकायतें दर्ज हैं। इस मामले में पुलिस पहले ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें पहला आरोपी सौरभ कुमार निवासी मैनपुरी, उत्तर प्रदेश और दूसरा आरोपी पाथुकर मुरली कृष्ण निवासी हैदराबाद, तेलंगाना है।
साइबर थाना प्रभारी युद्धवी�