श्योपुर: दलित से मारपीट मामले में आरोपी को 6 माह की जेल, ज़िला कोर्ट ने ₹1000 का जुर्माना भी लगाया
श्योपुर। जिला न्यायालय ने शनिवार को शाम 4 बजे करीब तीन साल पुराने दलित युवक से मारपीट के मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी को 6 माह का सश्रम करावास एवं एक हजार रूपये के अर्थदंड से दंडित किया है। यह जानकारी विशेष लोक अभियोजक राजेन्द्र जाधव ने दी है।