जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप मिश्रा के नेतृत्व में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें सतना-मैहर जिले की गौशालाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार और कथित घोटालों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि गौशालाओं के नाम पर सरकारी राशि का बंदर बाट किया जा रहा है।जिसकी जांच करवाते हुए कार्यवाही करने की मांग की गई है।