कौंच: कोंच में 9 माह से मानदेय न मिलने पर मनरेगा कर्मियों ने आंदोलन तेज किया, अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान
Konch, Jalaun | Jun 3, 2026 कोंच विकासखंड में कार्यरत रोजगार सेवकों एवं मनरेगा कर्मियों ने 8 से 9 माह से लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर बुधवार दोपहर 2:30 बजे खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है, कर्मियों का कहना है कि लंबे समय से मानदेय न मिलने के कारण वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय निर्देश पर हड़ताल का निर्णय लिया है।