🚨 100 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला को आगरा पुलिस ने बचाया 🚨
📍 खेड़ा राठौर, आगरा
डायल-112 पर सूचना मिली कि ग्राम कासगंज में एक 35 वर्षीय महिला लगभग 100 फीट गहरे और 4 फीट चौड़े कुएं में गिर गई है। सूचना मिलते ही थाना खेड़ा राठौर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर सर्विस को बुलाया गया।
👮♂️ पुलिस कमिश्नर आगरा दीपक कुमार के निर्देश पर फायर सर्विस और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
✅ कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सकुशल कुएं से बाहर निकाल लिया गया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह भेजा गया।
👏 आगरा पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता एवं समन्वय की स्थानीय लोगों और परिजनों ने जमकर सराहना की।
📢 हर खबर होगी आप तक
NEWS TIME AGRA
📞 8430903001
#KheraRathore #AgraNews #NewsTimeAgra