छतरपुर: चार मासूम बेटियों ने खोई मां, 6 साल पहले पिता को भी खोया था; अब बीडीओ ने दिया सहारा
छतरपुर प्रखंड के खेंद्रा गांव से एक ऐसी मार्मिक घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को भावुक कर दिया है। छह वर्ष पहले पिता को खो चुकी चार नाबालिग बहनों के सिर से अब मां का भी साया उठ गया है। सोमवार को 40 वर्षीय प्रभा कुंवर का निधन हो गया। आर्थिक तंगी इतनी गंभीर थी कि ग्रामीणों ने आपस में चंदा जुटाकर उनका अंतिम संस्कार कराया।प्रभा कुंवर अपने पीछे पांच बेटियों क