इटावा: चांदनपुर के पास DFC लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
Etawah, Etawah | Jan 25, 2024 इकदिल थाना क्षेत्र के चांदनपुर के पास बुधवार देर शाम DFC लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक केशोपुर कला निवासी 21 वर्षीय मुकुल पुत्र अवधेश बाबू ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।