कटकमसांडी: बड़कागांव में हाथियों का कहर ,फसल को रौंदा ,घरों को तोड़ा,और पहुंचाया नुकसान।
बड़कागांव प्रखंड के पंचायत तलसवार में बीती रात 22 हाथियों का झुंड रातभर कोयलंग के जोभिया तथा बघपंजा में जमकर उत्पात मचाया तथा कई घरों को छतिग्रस्त व फसलों को नष्ट कर दिया। बघपंजा निवासी मास्टर तेरस का घर व चारदीवारी को हाथियों ने अपने चपेट में लिया।हाथियों के तांडव से स्थानीय ग्रामीण दहशत में है। हाथियों के झुंड में कुल 22 हाथी हैं।